Please wait
टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी मानसून सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित Sudhir wins historic चर्चा रोकने के लिए शर्तें रखना ठीक नहीं, सरकार किसी मुद्दे से भागती नहीं': किरेन रिजिजू Sudhir wins historic विपक्ष के हंगामे के कारण संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित Sudhir wins historic सिक्किम टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर हुई 10, ज़हरीली गैस-खराब मौसम के बीच बचाव कार्य जारी Sudhir wins historic यूक्रेन से रवाना वाणिज्यिक पोत पर हमले में चार भारतीयों की मौत, भारत ने रूस के प्रभारी राजदूत को किया तलब Sudhir wins historic सीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद नड्डा ने धरना खत्म करने का किया अनुरोध Sudhir wins historic मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के हंगामें के चलते कार्यवाही रही प्रभावित Sudhir wins historic पी.वी. सिंधु ने रचा इतिहास, अकाने यामागुची को हराकर जीता जापान ओपन 2026 का खिताब Sudhir wins historic सर्वदलीय बैठक : सरकार ने विपक्ष से की विधेयकों पर सार्थक चर्चा और सुचारू संचालन में सहयोग की अपील Sudhir wins historic पूर्व मंत्री तपन दासगुप्ता ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, भाजपा में शामिल होने के दिए संकेत Sudhir wins historic

पंजाबी सिनेमा में एंट्री करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन अब एक पंजाबी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे।

15 Jul 2026

पंजाबी सिनेमा में एंट्री करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले नवाजुद्दीन अब एक पंजाबी फिल्म में मुख्य भूमिका निभाएंगे। इस फिल्म का निर्माण अभिनेता और निर्माता गिप्पी ग्रेवाल के बैनर तले किया जाएगा। हालांकि, फिल्म के शीर्षक और अन्य विवरणों का अभी आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस परियोजना के लिए पंजाबी अभिनेत्री सोनम बाजवा से भी बातचीत चल रही है। यदि सब कुछ तय रहा तो यह पहला मौका होगा, जब नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोनम बाजवा किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे। सोनम हाल के वर्षों में 'हाउसफुल 5', 'बॉर्डर 2' और 'एक दीवाने की दीवानियत' जैसी हिंदी फिल्मों के जरिए भी दर्शकों के बीच अपनी पहचान बना चुकी हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो नवाजुद्दीन इन दिनों सोहम शाह की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'तुम्बाड 2' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वर्ष 2018 में रिलीज हुई चर्चित हॉरर फिल्म 'तुम्बाड' के सीक्वल में उनके साथ सोहम शाह और आलिया भट्ट भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। यह फिल्म दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

इसके अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी के पास निर्देशक रशिक खान की 'सेक्शन 108' और जयदीप चोपड़ा की 'संगीन' जैसी फिल्में भी हैं। पंजाबी सिनेमा में उनकी संभावित एंट्री को लेकर प्रशंसकों के बीच उत्साह देखा जा रहा है। हालांकि निर्माताओं की ओर से इस परियोजना पर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


पंजाबी सिनेमा में एंट्री करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी
अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी जल्द ही पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी से पहचान बनाने वाले





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News